नई दिल्ली, मार्च 16 -- क्या भारत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करने के लिए अमेरिका से द्विपक्षीय बातचीत कर रहा है? भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारत इस तरह की कोई भी तैनाती नहीं करने वाला है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के विभिन्न देशों से आह्वान किया है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्वतंत्र कराने के लिए वॉरशिप भेजें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन समेत कई देशों का नाम लिया। यह सभी देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के चलते पेट्रो उत्पादों की सप्लाई में बाधा से जूझ रहे हैं। प्रवक्ता ने क्या कहाजब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इस बारे में सवाल पूछा गया। प्रवक्ता से पूछा गया था कि क्या अमेरिका ने भारत से...