बदायूं, सितम्बर 26 -- बदायूं। भारत हिंदू महासभा की बैठक शहर के लोची नगला स्थित कार्यलय पर हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा, आज हिंदूधर्म के स्तंभ गोमाता और गंगा माता हैं। इन्हें पशु और नदी नही कहां जा सकता। गोमाता करुणा और समृद्धि का प्रतीक हैं। गंगा पवित्रता और मोक्ष की धारा हैं। दोनो की रक्षा हमारा धर्म है। उन्होंने बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए मूल मंत्र बताये। रवि कुमार, देव कुमार, योगेश, वीर पाल, वीरेंद्र, दिनेश, वीरेश पाठक, सोनू, विजय आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...