संभल, जनवरी 5 -- भारत स्वाभिमान संगठन का 32वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में बहजोई में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वैदिक परंपराओं के अनुरूप यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं। यज्ञ के वातावरण ने कार्यक्रम स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यज्ञ के बाद भारत स्वाभिमान संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्वाभिमान योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में योग, यज्ञ, आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.