हापुड़, मई 4 -- भारत स्काउट और गाइड जनपद संस्था हापुड़ के पदाधिकारियों द्वारा जनपद में संस्था की अध्यक्ष जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान संस्था की मुख्य आयुक्त पारुल त्यागी ने स्काउट गाइड संस्था का स्कार्फ जिलाधिकारी को पहनाया और संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह के रूप में एक पेंटिंग भेंट की गई। पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए जनपद संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संस्था को अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहित किया। पदाधिकारियों ने संस्था की उपाध्यक्ष नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा से मुलाकात की। जिला सचिव श्रीकृष्ण द्विवेदी और जिला संगठन आयुक्त श्रीप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों ने नवागत डीएम व सीडीओ का किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की...