भारत स्काउट एवं गाइड दल का किया गया गठन
सासाराम, जुलाई 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आदर्श उच्च विद्यालय रेड़िया में मंगलवार को भारत स्काउट एवं गाइड दल का गठन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड आंदोलन के उद्देश्य, सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन व सामुदायिक विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना व सेवा का संस्कार विकसित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.