रामपुर, अगस्त 20 -- वुधवार को क्षेत्र के ग्राम भवरंका स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करना रहा।शिविर का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० नन्दन प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।शिविर ने विद्यार्थियों को सी...