घाटशिला, जुलाई 20 -- चाकुलिया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड के तत्वावधान में चाकुलिया के रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में चार दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपाल कैंप का सफल आयोजन किया गया।कैंप के दौरान रविवार को विद्यालय के स्काउट-गाइड के 80 छात्र-छात्राओं ने चाकुलिया बाजार में स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। रैली में बच्चे हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर चले। जिन पर स्वच्छता एवं स्काउटिंग के मूल्यों से संबंधित नारे लिखे थे। स्काउट-गाइड के बच्चे वर्दी में अनुशासित तरीके से कतारबद्ध होकर चले। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शांतनु दत्ता, डीओसी नरेश कुमार, स्काउट एंड गाइड टीचर पीके महंती और इंचार्ज केएल किस्कू उपस्थित थे। यह ...