नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने FY2026 को नंबर-1 के पायदान पर खत्म किया है। कंपनी ने इस दौरान करीब 19,363 गाड़ियां बेचीं। यह पिछले साल के मुकाबले 2.3 पर्सेंट ज्यादा हैं। इसी कामयाबी के बीच मर्सिडीज ने अपनी वेबसाइट से कई पॉपुलर मॉडल्स को हटाकर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती सेडान A-क्लास और तीन इलेक्ट्रिक कारों (EQA, EQB, और EQE SUV) को बंद कर दिया है। कंपनी का फोकस अब छोटी या सस्ती लग्जरी कारों के बजाय महंगी और 'टॉप-एंड' कारों पर है। आइए जानते हैं भारत में बंद हुई मर्सिडीज के इन चार कारों के बारे में विस्तार से।अब ये होगी सबसे सस्ती कार मर्सिडीज ने अपनी एंट्री-लेवल सेडान 'A-क्लास' को अब भारतीय मार्केट से विदा कर दिया है। साल 2021 में आई यह कार उन लोगों की पहली पसंद थी जो पहली बार लग्जरी कार खरीदन...