नई दिल्ली, जुलाई 12 -- हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने 5 मैच की टी20 सीरीज में ना सिर्फ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ किया, बल्कि आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी छीना। भारत ने 4 साल के बाद नंबर-1 की कुर्सी गंवाई है। इसके पीछे इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन है। इस सीरीज में इंग्लिश टीम ने हर डिपार्टमेंट में भारत को मात दी और 4-0 से जीत दर्ज की। हैरी ब्रूक ने टीम को सामने से लीड किया और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। हैरी ब्रूक ने बताया कि दो मैच पहले ही उन्हें पता चल गया था कि इंग्लैंड के पास वर्ल्ड नंबर-1 बनने का मौका है। उन्होंने टीम की इस कामियाबी पर कहा कि वह थोड़े से सेलिब्रेशन के हकदार हैं। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा रच गए इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 5वें टी20 म...