नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने की साजिश सामने आई है। दावे किए जा रहे थे कि BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे कई राष्ट्र प्रमुख लौटने पर बीमार पड़ गए हैं। अब भारत सरकार ने इस झूठ का पर्दाफाश किया और ऐसे किसी भी मामले से इनकार किया है। राजधानी दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेता पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है, 'भारत में ब्रिक्स शिख सम्मेलन में शामिल होने के बाद दुनिया के कई नेता कथित तौर पर बीमार पड़ गए हैं।' अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने इससे साफ इनकार कर दिया है। मंत्रालय ने लिखा, 'फेक अलर्ट। हम गलत भावनाओं से सोशल मीडिया पर की गईं ऐसी पोस्ट्स के खिलाफ आपको सतर्क...