नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने दावा किया है कि मई में भारत से युद्ध जैसी परिस्थितियों में खुदा पाकिस्तान की मदद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत से युद्ध के बीच उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें कोई दैवीय सहायता मिल रही है। इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अनुभव किया कि पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर के वक्त कोई आसमानी ताकत पाकिस्तान की मदद कर रही थी। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। मुनीर के भाषण की क्लिप रविवार को टीवी पर भी प्रसारित की गईं। इसमें मुनीर कह रहे हैं, खुदा गवाह है कि इस बुरे समय में अल्लाह की मदद आई। हमने अल्लाह की मदद आते...