नई दिल्ली, मई 21 -- एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के भारत से वापस लौटने की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला ने भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का बहुचर्चित प्लान हमेशा के लिए रद्द कर दिया है। कहा जा रहा है कि भारत के भारी उद्योग मंत्री ने खुद टेस्ला के जाने की पुष्टि की है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि टेस्ला ने सच में भारत से पूरी तरह बोरिया-बिस्तर समेट लिया है, तो सच्चाई थोड़ी अलग है।विदेशी मीडिया ने कैसे फैलाई झूठी खबर? 19 मई को 'Eletric-Vehicles.com' और 'Futunn.com' जैसी विदेशी वेबसाइटों ने 'स्थानीय भारतीय मीडिया' का हवाला देते हुए यह अफवाह उड़ाई कि टेस्ला ने भारत से पीछे हटने का आधिकारिक फैसला कर लिया है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत के भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्व...