भारत से बैर रखने वाले मालदीव के मुइज्जू के मन में क्या चल रहा है! PM मोदी को थैंक्यू बोल चीन को दे दिया बड़ा प्रोजेक्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में भारत का शुक्रिया अदा किया था। मुइज्जू ने भारत के सहयोग से बन रही थिलामाले ब्रिज को भारत-मालदीव के मजबूत संबंधों का प्रतीक भी बताया था। अब इसके कुछ ही दिनों बाद मालदीव चीन से याराना निभाते नजर आया है। मालदीव ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम एक प्रोजेक्ट का ठेका चीन की सरकारी कंपनी को दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक थिलाफुशी पोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम चीन की सरकारी कंपनी 'चीन हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी' (CHEC) को सौंप दिया गया है। अब यह माना जा रहा है कि 'इंडिया आउट कैंपेन' चलाकर सत्ता में आए मुइज्जू भले ही अब भारत के प्रति अपना रुख नरम करने के संकेत दे रहे हों, लेकिन वे भारत और चीन दोनों देशों को साधने की कूटनीतिक चाल चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- संकट की घड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.