नई दिल्ली, मार्च 9 -- मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार, 8 मार्च को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम के सामने 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 159 रनों पर ढेर हो गया। 96 रनों से इस मैच को हारने के बाद न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के शर्मनाक क्लब में एंट्री हो गई है। न्यूजीलैंड अब संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीम बन गई है। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी दूसरी हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 2021 टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी के नजदीक पहुंचकर चूक गई थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें धूल चटाई थी। यह भी पढ़ें- जिसे समझे खोटा सिक्का, वहीं निकला तुरुप क...