इस्लामाबाद, अक्टूबर 27 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह ठप हैं। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान धड़ाधड़ भारत से सामान खरीद रहा है। पाकिस्तान का भारत से आयात 68.90 फीसदी बढ़ा है। पाकिस्तान के स्टेट बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के दौरान भारत से पाकिस्तान का आयात बढ़कर 6.174 करोड़ डॉलर पहुंच गया, जबकि भारत को उसका निर्यात शून्य रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दोनों देशों के बीच व्यापार बंद है, तो पाकिस्तान के आयात के ये आंकड़े क्या संकेत देते हैं?पाकिस्तान का व्यापार घाटा बढ़कर 4.97 अरब डॉलर पहुंचा केवल भारत ही नहीं, पाकिस्तान का नौ पड़ोसी देशों के साथ व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 26.62 फीसदी बढ़कर 4.97 अरब डॉलर हो गया है। पिछले ...