नई दिल्ली, जून 8 -- टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में करारी हार थमाई है। भारत ने मुल्लांपुर के मैदान पर पारी और 300 रनों से विजयी परचम फहराया। भारत ने 564/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद अफगानिस्तनान को पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रनों पर समेटा। यह भारत की पारी के अंतर के आधार पर सबसे बड़ी जीत है। वहीं, अफगानिस्तन को पारी के लिहाज से सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। हालांकि, ऐतिहासिक हार के बावजूद अफगानिस्तान को मोहम्मद सलीम के रूप में एक बड़ी खुशी मिली। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने तेज गेंदबाज सलीम की तारीफ की, जिन्होंने भारत की पारी में छह विकेट चटकाए। उन्होंने शुभमन गिल (126), साई सुदर्शन (81) और यशस्वी जायवाल (24) जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। वह भारतीय सरमजीं पर टेस्ट पारी में पांच या उससे अधिक ...