नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच शारजाह में आयोजित पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। मैच भले ही ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ लेकिन कई रिकॉर्ड बनाए। इस मैच में छह सेंचुरी और एक दोहरा शतक लगा। दोनों टीमों ने 1500 से अधिक रन बनाए। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन जुटाए जबकि अफगानिस्तान ने जवाब में 514 रन जोड़े। सपाट और गेंदबाजों के लिए बेअसर पिच पर जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी घोषित नहीं करने का फैसला किया, जिससे सोमवार को मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका। जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 523 रन बनाए। क्रेग एर्विन और वेस्ली मधेवेरे ने 206 रन की अटूट पार्टनरशिप की। एर्विन ने 279 गेंदों में 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 206 रन बटोरे। मधेवेरे ने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन जोड़े, जिसमें दो चौके और तीन छक्के हैं...