दुमका, जुलाई 31 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। भारत सेवाश्रम संघ पाथरा के प्रार्थना सभागार में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को वैदिक विश्व शांति यज्ञ, भजन-कीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वामी नित्यव्रतानन्द एवं स्वामी अर्णवानन्द ने किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मौके पर वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण श्रद्धा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार दास, डॉ. गोपाल प्रसाद साह, डॉ. असीम लायक, पांचूदेव राउत, स्वप्न कुमार सरकार, चंचल पांडा, प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू, जयदेव दे, रणजीत राउत, बोध बोदरा, पा...