दुमका, फरवरी 2 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा आश्रम में परिसर में रविवार को भव्य वैदिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज तथा स्वामी अर्नवानंद के सान्निध्य और अगुवाई में विधिवत सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ की दिव्य आहुति से आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण हो उठा। माघी पूर्णिमा अत्यंत पावन दिन है। श्रद्धालुओं के अनुसार इसी शुभ दिन संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी का जन्म हुआ था तथा उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान की दिव्य अनुभूति (ज्ञान प्राप्ति) भी इसी तिथि को की थी। इस कारण यह दिन संघ के साधु-संतों, ब्रह्मचारियों और अनुयायियों के लिए आध्यात्मिक साधना, आत्मशुद्धि और सेवा-संकल्प का विशेष पर्व माना जाता है। स्वामीजी का जीवन संदेश - "मानव सेवा ही नारायण सेवा है"। इस दिन विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.