मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारत सीरीज यानी बीएच नंबर वाले वाहन मालिकों पर 12 साल का टैक्स बकाया है। उन्हें अब भारी जुर्माना देना होगा। एक अप्रैल के बाद परिवहन विभाग जुर्माना वसूलने की तैयारी में है। जिले में बीएच नंबर की 352 गाड़ियों पर करीब 2.85 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। इन सभी से जुलाई 2024 से 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वूसला जाएगा। इसको लेकर सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने परिवहन मुख्यालय को पत्र भेजा है। इसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि सभी बकायेदार मार्च क्लोजिंग से पहले बकाये टैक्स का भुगतान करें। नहीं तो उनके रजिस्ट्रेशन नंबर को सिस्टम में लॉक कर उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही सड़कों पर वाहन जांच में पकड़े जाने पर उन गाड़ियों को जब्त किय...