नई दिल्ली, अगस्त 14 -- पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है। शरीफ ने बगैर नाम लिए कहा कि अगर पाकिस्तान को चुनौती दी जाती है, तो मई 2025 से ज्यादा तगड़ा जवाब मिलेगा। खास बात है कि बीते साल मई में भारत ने पाकिस्तान में प्रवेश कर आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था, जिसमें कई ठिकाने तबाह कर दिए गए थे। पाकिस्तान अखबार द डॉन के अनुसार, शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान शांति चाहता है, युद्ध नहीं और इसे कमजोरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर कोई भी पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है, तो उन्हें मई 2025 से ज्यादा तगड़ जवाब मिलेगा।'ख्याली पुलाव पका रहे शरीफ का दावा है कि भारत ने हार के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित किया था। जबकि, भारत साफ कर चुका है कि ऑ...