खगड़िया, अगस्त 9 -- बिहार के खगड़िया जिले में डीआईयू की रेड से हड़कंप मच गया। यहां गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाजार में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय के निकट स्थित मनीष गुप्ता के आलीशान मकान में शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे से रात आठ बजे तक लगभग छह घंटे तक गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस और डीआईयू की संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने उनके दरवाजे पर खड़ी एक कार जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख से अधिक और एक एसयूवी वाहन बरामद किया। दोनों चार पहिया वाहनों पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का स्टीकर लगा था। मनीष कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वो खुद को बड़ा अफसर बताते थे। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। छापेमारी में घर से पांच कार्टन महंगी विदेशी शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी मनीष गुप्ता को ह...