रामगढ़, अप्रैल 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मुंडा टोल में शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा की बैठक में बढ़ती महंगाई व रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड अध्यक्ष जयंती देवी व सचिव सोनी कुमारी के नेतृत्व में महिलाओं ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने और लगातार बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्राहीमाम कर रही है। सरकार को आम जनता को राहत देने की दिशा में ठोस पहल करना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ईरान पर अमेरिका-इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.