नई दिल्ली, अगस्त 10 -- टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है। पिछले साल ही भारतीय टीम को बांग्लादेश जाना था, लेकिन उस समय यह दौरा स्थगित हो गया था। अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत में इस साल 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज बांग्लादेश में भारतीय टीम को खेलनी थी, लेकिन पिछले साल के आखिर और इस साल की शुरुआत बहुत कुछ दोनों देशों के बीच हुआ, जिसके कारण ये दौरा अधर में है। हालांकि, अब रिपोर्ट आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई केंद्र सरकार से इसको लेकर बात कर सकती है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी को तो अभी तक उम्मीद है और इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सीरीज के 50-50 चांस उन्हें लग रहे हैं। यहां तक कि बीसीबी के नए प्रमुख तमीम इकबाल भी बीसीसीआई के अधिकारियों से मिल चुके हैं। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में कह...