देवरिया, दिसम्बर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। कालाजार उन्मूलन को भारत सरकार की दो सदस्सीय टीम के डा. रजत रंजन और डा. मोबेसीर ने गुरुवार को जिला मलेरिया कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा में कालाजार से बचाव, इलाज का जायजा लिया। टीम ने एक-एक दस्तावजों का अवलोकन किया। टीम सबसे पहले जिला मलेरिया कार्यालय पहुंची और जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा से जिला स्तरीय दस्तावेजों की जानकारी लेने के बाद कालाजार प्रभावित गांवों और मरीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंची और कालाजार इलाज, उपाय, मरीज़ों की संख्या और उनके स्वास्थ्य को लेकर किये जा रहे उपाय का ब्योरा लिया। टीम ने कालाजार से पीड़ित मरीजों की सूची भी देखी। कालाजार पीड़ित मरीजों को आशाओं द्वारा किस तरह देखभाल किया जाता है इसकी जानकारी ली। इसके बा...