भारत सरकार की टीम ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज और सुविधाओं का जाना हाल
उरई, अगस्त 28 -- उरई। संवाददाता भारत सरकार की टीम ने जिला अस्पताल का गुरुवार को निरीक्षण किया। इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर, स्टाफ, उपकरण और दवाओं की उपलब्धता का चेक लिस्ट से आकलन किया। ट्रामा सेंटर में जो भी संसाधन और कमियां मिलीं अब उनकी विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी।जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए यहां जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए शासन स्तर से कवायद की जा रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर का असेसमेंट करने को भारत सरकार ने दो सदस्यीय टीम नामित की है। इसी को लेकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का भारत सरकार की टीम में नामित एक्सटर्नल एसेसर मंडलीय क्वालिटी कंसल्टेंट कानपुर डॉ प्रेम प्रताप सिंह और मेडिकल कॉलेज जालौन के प्रोफेसर डॉ रमेश यादव तथा इंटरनल एसेसर जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.