नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने में एक साल का समय बाकी है लेकिन जमकर चर्चा चल रही है। दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी 50 ओवर फॉर्मेट के वर्ल्ड कप को लेकर अपनी राय रख रहे और प्रबल दावेदार टीमों के बारे में बात कर रहे। इस कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलक का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने आगामी वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत में इस बारे में बताया। उनकी नजर में भारत के अलावा कोई और एशियन टीम 2027 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी।भारत समेत ये चार टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल 53 वर्षीय पोलक से जब आग...