जमशेदपुर, मार्च 16 -- भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ. नथुनी सिंह को भारत संस्कार ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद के आवास आदित्यपुर के वार्ड 15 स्थित माझीटोला में भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. नथुनी सिंह ने वर्ष 2014 से अब तक संस्था को सफ़लता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विगत वर्षों में पर्यावरण दिवस, विश्वयोग दिवस, शिक्षा सप्ताह, रक्तदान दिवस, नशा उन्मूलन अभियान, यातायात जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। डॉ. नथुनी सिंह ने वार्ड पार्षद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में वार्ड 15 में सड़क का निर्माण, सड़क और नाली की सफाई, सीवरेज का काम, पानी की सप्लाई, लाइट की व्यवस्था आदि का समाधान करने का प्रयास किया। कोर...