नई दिल्ली, मार्च 31 -- बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आ रहे हैं। मामले से परिचित लोगों ने बताया है कि रहमान अगले सप्ताह इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के लिए मॉरीशस जाते समय नई दिल्ली रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी विदेश मंत्री 8 अप्रैल को विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। गौरतलब है कि रहमान का दौरा कई मायनों में अहम है। यह प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार के किसी वरिष्ठ नेता का भारत का पहला दौरा होगा। इससे पहले बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का शासन खत्म होने ही भारत बांग्लादेश के रिश्ते पटरी पर लौटने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.