भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल रद्द हुआ तो क्या होगा? श्रेयस ब्रिगेड को नहीं होनी चाहिए ये परेशानी
निशिन, सितम्बर 30 -- भारत की मजबूत टीम और श्रीलंका की दूसरी श्रेणी की टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को निशिन में होने वाले पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले खराब मौसम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके कारण दोनों टीम क्वार्टर फाइनल का अपने-अपने मैच नहीं खेल पाई और उन्हें अभ्यास करने का भी मौका नहीं मिला। ऐसी परिस्थितियों में अगर मौसम ठीक रहा और मैच बिना किसी व्यवधान के खेला जाता है तो दोनों टीम को जल्द से जल्द परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा। नागोया पहुंचने के बाद से भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है। सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है लेकिन फाइनल के दिन यानि शनिवार को बारिश आ सकती है।श्रेयस ब्रिगेड को नहीं होनी चाहिए ये परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.