नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो चुका है। इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम और श्रीलंका की लोकल प्लेइंग इलेवन के बीच वॉर्म अप मैच खेला जाएगा। हालांकि इस मुकाबले में बदलाव हुआ है और एक दिन के लिए कम कर दिया गया है। पहले ये मैच चार दिन तक खेला जाना था लेकिन अब ये सिर्फ तीन दिन में ही खत्म हो जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला सात अगस्त से शुरू होगा और 9 अगस्त पर खत्म होगा।तीन दिन में खत्म होगा प्रैक्टिस मैच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान करते हुए कहा था, ''सीरीज से पहले टीम कोलंबो में सात अगस्त से चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी।'' क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अब यह सामने आया है कि बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन सहित सभी संबंधित पक्षों को इस बदल...