मेरठ, मार्च 12 -- भारत हमेशा से श्रीलंका का करीबी सहयोगी देश रहा है। कोविड में वैक्सीन सहायता से लेकर 2022 के आर्थिक संकट तक भारत ने जिम्मेदार पड़ोसी और मददगार दोस्त की भूमिका निभाई है। इसीलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका ने मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। आईआईएमटी विवि में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने ने छात्रों से बात करते हुए यह बातें कहीं। आईआईएमटी विवि के प्रति-कुलाधिपति डॉ.मयंक अग्रवाल ने उच्चायुक्त का स्वागत किया। उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने ने विवि कैंपस, शैक्षिक गुणवत्ता एवं रिसर्च एंड इनोवेशन के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की। उच्चायुक्त ने भारत-श्रीलंका के दो हजार साल पुराने समृद्ध रिश्तों को साझा करते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच की दूरी सिर्फ 31 किलोमीटर है। उच्चायुक्त ने कहा कि...