मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। हम धीरे-धीरे समृद्ध भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। भारत विश्व गुरु था और हमें पुनः उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा। ये बातें एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहीं। वह बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच के परिवार मिलन एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने स्वदेशी विचारधारा को अपनाने एवं भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विचारों का निर्माण परिवार से ही होता है। कार्यक्रम का संचालन कपिल नारंग एवं महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन ने किया। अंत में महानगर संयोजक गुरप्रीत सिंह दुआ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किय...