वॉशिंगटन, नवम्बर 4 -- अमेरिकी सांसद इल्हान उमर को लगातार पांचवीं बार चुनाव में जीत हासिल हुई है। उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार के तौर पर मिनेसोटा के 5वीं कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीता है। खास बात है कि इल्हान उमर लगातार भारत के खिलाफ बयान देती रहीं हैं। वहीं, वह हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी निशान पर आ गईं थीं। इस नतीजे को रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव में इल्हान उमर ने रिपब्लिकन पार्टी के जॉन नेगल को हराया है। उन्होंने 76 फीसदी से ज्यादा कुल वोट मिले हैं। उनके खाते में कुल 2 लाख 63 हजार 166 वोट आए। जबकि नेगल को महज 55 हजार 805 वोट ही मिल सके। तीसरे स्थान पर निर्दलीय डीविल एल जैक्सन रहे। उन्हें 34 जार 215 वोट मिले थे। फिलहाल, मतगणना जारी है और रिपब्लिकन को दोनों सदनों में झटका लगा है।...