सासाराम, अगस्त 9 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रज्ञा प्रवाह चिति की बिक्रमगंज इकाई के बैनर तले रविवार को घुसिया खुर्द में भारत विभाजन की त्रासदी पर संगोष्ठी आयोजित की गई। नवीन चंद्र साह के आवास पर आयोजित मासिक व्याख्यानमाला में भारत विभाजन: एक विभीषिका विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षक नवनीत कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...