भारत विकास परिषद संगठन नहीं, सेवा का सशक्त माध्यम : सुमन
रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत विकास परिषद दक्षिण झारखंड प्रांत की ओर से प्रांतीय कार्यशाला स्थानीय होटल में हुई। कार्यशाला में दक्षिण झारखंड प्रांत के अंतर्गत आने वाली आठ शाखाओं के अतिरिक्त गढ़वा और चाईबासा से भी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यशाला में परिषद् के विभिन्न प्रकल्पों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में परिषद् की क्षेत्रीय अध्यक्षा और राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्या सुमन सिंह, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव दिनेश प्रसाद, दक्षिण झारखंड प्रांत अध्यक्ष सुधीर कर्ण तथा प्रांतीय महासचिव अरुण मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रांत संस्कार संयोजक गौरव पांडेय ने मंच संचालन किया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद को मजबूत करने लिया संकल्प कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.