रामपुर, अप्रैल 6 -- रामपुर। भारत विकास परिषद संकल्प शाखा, रामपुर द्वारा आयोजित दायित्व बोध एवं शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 हेतु नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर समाज सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल द्वारा शपथ दिलाई गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर सीए तुषार अग्रवाल, सचिव अर्पित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. पुलकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक खन्नेजा, महिला संयोजिका पूनम पांडेय, संस्कार संयोजक अमित सक्सेना, सेवा संयोजक प्रतीक शर्मा, संपर्क संयोजक सीए सजल अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक पुलकित अग्रवाल, संरक्षक मुकुंद चांदीवाला, अमित सक्सेना ने अपने दायित्व ग्रहण किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में...