हापुड़, मार्च 18 -- भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारियों का चुनाव में सचिन अग्रवाल प्रांतीय चुनाव अधिकारी एवं सचिन गोयल के निर्देशन में कराया गया। जिसमें विवेक गर्ग को प्रधान, सचिन गुप्ता को सचिव एवं प्रिंस गोयल कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर डा.राजेश्वर सिंह, कमल अग्रवाल, हिमांशु जैन, मुदित मोहन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आयुष शर्मा सर्राफ, सुलभ गोयल सर्राफ, राकेश जैन, विकास गर्ग एवं अंकुर गोयल, शुभम गुप्ता, वैभव गुप्ता, सचिन गर्ग, विपुल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...