वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा के 2026-27 सत्र के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को हुआ। चुनाव अधिकारी और काशी प्रांत के महासचिव प्रमोद दुबे की देखरेख में हुए चुनाव में निशा त्रिपाठी अध्यक्ष, अनीता दुबे सचिव और अनिल कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भारत विकास परिषद काशी प्रांत के संरक्षक ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, विजय नारायण कपूर, मृदु मल्होत्रा, राजेश केसरी, राजेश जायसवाल, अजय सिंह, रंजना केसरी, धीरज, संजय जायसवाल आदि ने बधाई दी। संचालन गिरीश गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन विजय नारायण कपूर ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...