पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज की ओर से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। शिविर में भारत विकास परिषद टाइगर शाखा ने जल सेवा की। शिविर में शिविर में दूरदराज से आए लोगों को तपती दुपहरी में जल पीकर राहत मिली। इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना, शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, शाखा सचिव मनोज मित्तल, शाखा संयोजक संस्कार रवि प्रकाश चंद्रा, शाखा संयोजक गुरु तेग बहादुर जयंती डॉ. विजय कुमार सिंह, शाखा संयोजक राष्ट्रीय समूहगान हरीश दुलवानी में जल सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...