उरई, अप्रैल 7 -- जालौन।संवाददाता भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के पदाधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को निःशुल्क कॉपियां वितरित की हैं। कॉपी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा निरंतर समाज हित से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इसी को लेकर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी सारंगपुर स्थित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को हिंदी, अंगेजी और गणित विषय की कॉपियां नि:शुल्क वितरित कीं। भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क किताबें तो उपलब्ध करातीं हैं। लेकिन बच्चों के अभिभावकों को कॉपियां खुद ही खरीदनी पड़ती हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने इस पर मंथन किया और तय किया भारत...