रामगढ़, जून 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश करते हुए बुधवार, को भारत विकास परिषद ने 76 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध महिला छठया देवी को व्हीलचेयर प्रदान कर सराहनीय पहल की है। बरकाकाना निवासी छठया देवी के चलने-फिरने में असमर्थ होने की जानकारी मिलने पर परिषद की बाल और महिला समिति ने तत्परता दिखाई। समिति की संयोजिका पूनम सिंह के नेतृत्व में परिषद के प्रांतीय महामंत्री उमेश राजगढ़िया, पूनम सिंह एवं और अनिता राजगढ़िया ने उनके निवास पर पहुंचकर व्हीलचेयर भेंट की। व्हीलचेयर मिलने पर छठया देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिषद के प्रति आभार जताया उन्होंने कहा कि अब उन्हें आवागमन में काफी सुविधा होगी, जिससे उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद, असहाय और...