एटा, मई 27 -- भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा की ओर से पर्यावरण गतिविधि के तहत बुधवार को पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ कपड़े के थैले वितरण किए गए। प्रांतीय संयोजक गतिविधि पर्यावरण एडवोकेट राजीव सेठ ने प्लास्टिक की पॉलिथीन से होने वाली समस्याओं एवं हमारे जीवन पर इसका दुष्प्रभाव क्या है इसके बारे में अपने विचार व्यक्त किए। पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता महिला संयोजक प्रणाम शाखा ने भी इस मुहिम पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ को लगातार चलाने और इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। पर्यावरण संयोजक सुधीर वर्मा, आयुष मिश्रा, शाखा सचिव नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शुभम सेठ एडवोकेट, पर्यावरण संयोजक सुधीर वर्मा, आयुष मिश्रा, सेवा संयोजक डॉ. आयुष पालीवाल, चंद्र मोहन वार्ष्णेय, रंजना सेठ, संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय सहसंयोजक...