रुद्रपुर, फरवरी 23 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में भारत विकास परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेलाघाट रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में तीन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह समारोह में जितेंद्र-चंपा, अजय-गुड़िया और अर्जुन-प्रभा ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भुवन कापड़ी एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जोशी ने परिषद द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जनहित, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों की सराहना की। समारोह में प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा, मनोज वाधवा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश जोशी, शाखा अध्यक्ष नीरज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुनील रैदानी सहित रितेश टंडन, विवेक अग्रवाल, संजय कपूर, विशाल गोयल, मुकेश ग...