शामली, सितम्बर 1 -- भारत विकास परिषद शामली मेन शाखा की ओर से प्रांत के सहयोग से सर्वाेदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा में अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता भारत को जानो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शाखा अध्यक्ष रामकुमार वर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों और गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल किया। विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने नई ऊर्जा और उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया तथा निर्धारित समय से पहले ही प्रश्नपत्र पूरा कर लिया। यह भी पढ़ें- 20 परीक्षा केंद्रों पर स...