लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ में भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान परिषद के सेवा,संस्कार और सामाजिक कार्यों की जानकारी देने के साथ समाज सेवा के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया गया। कैसरबाग स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चैतन्य कौशिक ने परिषद की सामाजिक सेवाओं की सराहना की और निःस्वार्थ सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप शुक्ला ने किया। राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव मुकेश जैन ने परिषद की स्थापना, उद्देश्यों और देशभर में चल रहे स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार व सेवा कार्यों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...