रुडकी, मार्च 14 -- भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा वर्ष 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी बैठक और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन शहर के एक स्थानीय होटल में शनिवार को किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 'वंदे मातरम' के ओजस्वी गान से हुआ। शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राकेश गर्ग ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमें जीवन को होली के रंगों की तरह इंद्रधनुषी और आनंदमय बनाना चाहिए। समारोह में डॉ. मधु राका सक्सेना ने अपने हास्य-व्यंग्यपूर्ण संचालन से कार्यक्रम में जान फूंक दी। सांस्कृतिक संध्या में डॉ. सुधीर चौधरी के होली खेले रघुवीर, वेनू मोहन के शास्त्रीय गायन और नन्ही अलखनंदिनी के नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, डॉ. प्रदीप रस्तोगी की हास्य कविताओं और मोनिका-दीप्ति की हास्...