वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद की ओर से पवित्र पुरुषोत्तम मास में शनिवार को चेतगंज स्थित श्रमिक स्थल पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रमिकों को गर्मी से बचाव के लिए गमछा वितरित किया गया। इस दौरान सौ श्रमिकों को अंग वस्त्रम भेंटकर सम्मानपूर्वक जलपान कराया गया। अध्यक्षता निशा त्रिपाठी, संचालन अनीता दुबे और धन्यवाद प्रकाश अनिल जायसवाल ने किया। कार्यक्रत में प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया, विशाल कपूर, ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, गिरीश गुप्ता, रीता जायसवाल, राकेश गुप्ता, संदीप जायसवाल, ज्ञानेंद्र जायसवाल, अजय, रमेश प्रधावानी, रवि दुबे, विजय नारायण कपूर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नर को नारायण मान भाविप वाराणसी ने की सेवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...