बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद उत्तरी शाखा ने बुद्ध विहार में स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बिरंची नारायण थे। पूर्व विधायक ने समाज के उत्थान के लिए परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। परिषद के अध्यक्ष लंबोदर उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। रविंद्र प्रसाद सिन्हा ने एक पौधा भेंट कर पूर्व विधायक का स्वागत किया। संस्था के सचिव संजय सिन्हा ने नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया। स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय अर्चना ने दिया। संस्था की स्थापना 10 जुलाई 1963 को की गई। तब से हर वर्ष 10 जुलाई को संस्था अपना स्थापना दिवस मनाया जाता है। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में संगठन सचिव यशपाल, संपर्क प्रमुख हरिनाथ, संस्कार प्रमुख शशि लंबा, सेवा प्रमुख संध्या सिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.