शामली, मई 30 -- शामली। भारत विकास परिषद, शामली अमृत शाखा के चतुर्थ अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह का भव्य आयोजन कैराना रोड स्थित वेंकट हॉल में किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ दायित्व ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, विशिष्ट अतिथि संजय संगल, प्रवीण गुप्ता, आशा जैन, डॉ. अजय चौधरी तथा संस्थापक श्रीपाल गोयल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्जुन वर्मा एवं डॉ. नीरज वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। दायित्व बोध अधिकारी एवं प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष गौरव गोयल, सचिव एडवोकेट अंकित गुप्ता, वित्त सचिव अभिषेक कुच्छल, महिला सहभागिता प्रमुख ...